E-Paperटॉप न्यूज़दुनियादेशमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़
BREAKING: सर्चिंग पर निकले CRPF जवानों का बोलेरो वाहन पलटा, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ के जवानों का बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है। जबकि अन्य चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही CRPF के अन्य जवान व अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया है। यह पूरी घटना बिरसा थाना क्षेत्र के गर्राटोल के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह सभी जवान नक्सल प्रभावित मछूरदा चौकी में पदस्थ है।