
किच्छा :विधायक बेहड़ ने किच्छा अपने कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं की एक बैठक की जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा 30 अप्रैल को देहरादून में आयोजित की जा संविधान बचाओं रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का अहावान किया इस सम्बन्ध में विधायक बेहड़ ने सभी को सम्भोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो संविधान को कुचलने के प्रयास किये जा रहे है इसके विरोध में और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा ये रैली की जा रही है | इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे विधायक बेहड ने बताया कि किच्छा से लगभग 300 लोग इस रैली में शिरकत करेंगे |
इससे पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओर विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास किच्छा स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान हेतु आवशयक कार्यवाही की ।
प्रत्येक सोमवार को विधायक बेहड के कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसमें वह तमाम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हैं। जिसको लेकर आज प्रात काल से ही उनके कार्यालय पर क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा जिसमें क्षेत्र वासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन,आर्थिक सहायता, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।
बेहड ने सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया |
इस दौरान रवि शर्मा टीटू एंव चंदन सिंह ने वार्ड 03 शिवपुरम सिसई किच्छा में सड़क एंव नाली निर्माण,गोल मर्केस्ट किच्छा के व्यापारियों ने सरकारी नल लगाएं जाने,बलवंत सिंह निवासी ग्राम नजीमाबाद ने उपजाऊ भूमि के कटाव को रोकने हेतु पिचिंग कराएं जाने,उस्मान पुत्र मुंशी राम वार्ड निवासी -19 सिरौली कलां तथा महेश कुमार निवासी नारायणपुर कोठा ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग रखी |