E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़बिहारयुवाराजनीतिलोकल न्यूज़

Bihar News : बलात्कार और दुष्कर्म से कराहता बिहार ! तेजस्वी ने जारी किया मोदी-नीतीश के राज में दरिंदगी का शिकार हुई बेटियों के दर्द का बुलेटिन

Bihar News : बिहार में अपराध की घटनाओं पर नीतीश सरकार को लगातार कठघरे में खड़ा कर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर से क्राइम बुलेटिन जारी किया. तेजस्वी ने बिहार में यौन शोषण, बलात्कार और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर हाल में घटित घटनाओं का बुलेटिन जारी किया है.

प्रभात कुमार (ब्यूरो चीफ बिहार)

केंद्र और राज्य की एनडीए सरकारों को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ‘मोदी-नीतीश के मंगलराज की दुखद, शर्मनाक एवं रूह कंपकपाने वाली दुष्कर्म की इन घटनाओं को आप क्या नाम देंगे?’ बिहार में चहुंओर घटित बलात्कार और दुष्कर्म की चंद दिनों की प्रमुख घटनाएं लिखकर उन्होंने कुल 20 ऐसे मामलों का जिक्र किया है जो राज्य के अलग अलग जिलों में घटित हुई हैं. तेजस्वी ने पोस्ट के अंत में लिखा है – बिहारवासी जानते है कि निष्क्रिय मुख्यमंत्री से किसी प्रकार के एक्शन, व्यक्तव्य और कारवाई की अपेक्षा करना स्वयं को अंधेरे में रख धोखा देना है.

तेजस्वी यादव की ओर से जारी क्राइम बुलेटिन : 

𝟏. सासाराम: युवती के साथ बलात्कार

𝟐. पश्चिमी चंपारण: युवती के साथ बलात्कार

𝟑. बेगूसराय में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

𝟒. मधुबनी: विक्षिप्त नाबालिग लड़की से बलात्कार

𝟓. जहानाबाद: 𝟕 साल की बच्ची के साथ बलात्कार

𝟔. सासाराम: 𝟔 साल की मासूम के साथ बलात्कार

𝟕. कैमूर: ट्यूशन पढ़ने जा रही मासूम के साथ बलात्कार

𝟖. सहरसा: कार में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार

𝟗.गया: शेरघाटी में 𝟔 साल की बच्ची के साथ बलात्कार

𝟏𝟎. रोहतास: बंदूक की नोक पर छात्रा से सामूहिक बलात्कार

𝟏𝟏. समस्तीपुर: नशेड़ी डॉक्टर ने नर्स से की रेप की कोशिश

𝟏𝟐. मोतिहारी में नाबालिग से किया दुष्कर्म

𝟏𝟑. समस्तीपुर जंक्शन पर युवती से दुष्कर्म

𝟏𝟒. मधुबनी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

𝟏𝟓. पटना के हनुमान नगर में सेल्स गर्ल से दुष्कर्म

𝟏𝟔. गया: 𝐁𝐉𝐏 नेता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

𝟏𝟕. बक्सर में दो नर्तकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

𝟏𝟖.पटना: मसौढ़ी में 𝟗 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म

𝟏𝟗. पटना में महिला पत्रकार के अपहरण का प्रयास

2𝟎. हाजीपुर के दारोगा ने महिला 𝐒𝐈 का किया यौन शोषण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!