एसडीएम कौस्तुभ मिश्र संग तहसीलदार एवं नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ने की किया संजय गांधी पार्क का निरीक्षण, फिर जगमगाया संजय गांधी पार्क।
नगर के गोल मार्केट स्थित संजय गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने तहसीलदार ग्रीस त्रिपाठी एवं नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी गुरुमीत सिंह के साथ जायजा लिया।

रिपोर्टर – विशाल शर्मा।
किच्छा। नगर के गोल मार्केट स्थित संजय गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने तहसीलदार ग्रीस त्रिपाठी एवं नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी गुरुमीत सिंह के साथ जायजा लिया। इस दौरान पार्क के आस-पास मौजूद व्यापारियों ने एसडीएम मिश्र के कार्य की सराहना की है।
नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं शहर को सुंदर बनाने को लेकर किच्छा प्रशासन द्वारा लगातार नए नए कदम उठाए जा रहे है। जिस कड़ी में किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्र द्वारा नगर को सुंदर बनाने के लिए नगर के गोल मार्केट स्थित संजय गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। जिसका बीते दिन एसडीएम मिश्र द्वारा निरीक्षण किया गया। पार्क का कार्य देख एसडीएम द्वारा नगर पालिका ईओ व ठेकेदार की सराहना की गई। इस दौरान उन्होंने बताया की नगर को सुंदर बनाने के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है, जोकि नगरवासियों को पसंद भी आ रहे है। उन्होंने बताया की उनका नगर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे
।