आम निकाय चुनावों में पूरी मजबूती से हर वार्ड पे लड़ेगी आप – प्रदेश अध्यक्ष कलेर
आम आदमी पार्टी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसको प्रदेश अध्यक्ष श्री एस एस कलेर जी ने संबोधित किया आज की इस मीटिंग में जिले के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारी जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे

रुद्रपुर: आम आदमी पार्टी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसको प्रदेश अध्यक्ष श्री एस एस कलेर जी ने संबोधित किया आज की इस मीटिंग में जिले के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारी जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे और प्रदेश अध्यक्ष जी को अपने अब तक किए हुए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट भी पेश की। प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से प्रतिभाग करने जा रही है.
और हम लोग यह लड़ाई जीतने के लिए लड़ेंगे इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने हमारे राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया जी के आगामी 26 अक्टूबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन जो की हरिद्वार में होना है इसके लिए भी सभी पदाधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भी कहा जिस तरह से उत्तराखंड के अंदर आम आदमी पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है केंद्रीय नेतृत्व ने भी हमारे काम को देखते हुए अपनी तरफ से उत्तराखंड को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया है ।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया जी के हरिद्वार कार्यक्रम को सफल बनाने में उधम सिंह नगर जिले की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए और सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हरिद्वार सम्मेलन को सफल बनाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी गण।
प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह,जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डी के कॉलोनी, महानगर अध्यक्ष सतपाल ठकराल, प्रदेश सचिव उदय प्रताप बंगाली मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर शादाब आलम,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन पाण्डे विश्वास, काशीपुर महानगर अध्यक्ष चंदन सूर्यवंशी,सी पी अधिकारी,शकील भाई,धर्मेंद्र, कपिल सिन्हा ,अमरजीत सिंह ,संजय भारद्वाज, सुरेंद्र गाबा, सी पी अधिकारी, जीशान, विनोद जोशी शकील अहमद, मुजम्मिल ,सुकुमार मंडल, मोहम्मद जीशान, वसीम अहमद अशरफ अली सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे